![] फ्राँस — फ्राँस में चल रही ग्रुप-सेवन (जी-7) की बैठक में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के मसले पर किसी दूसरे देश की दखलंदाजी से इंकार करते हुये कहा कि यह द्विपक्षीय मुद्दा है जो भारत और पाकिस्तान मिलकर हल कर सकते हैं।

फ्रांस के बिआरित्ज शहर में आयोजित जी-7 बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात हुई। इसके बाद प्रेस से दोनों नेताओं ने चर्चा कि जिसमें मोदी ने कश्मीर के मसले पर किसी दूसरे देश को कष्ट नहीं देने की बात कहते हुये इसे द्विपक्षीय मसला बताकर तमाम कयासों को विराम लगा दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी के हवाले से कश्मीर में सामान्य हो रही स्थिति का जिक्र करते भारत और पाकिस्तान के मिलजुलकर मसले को सुलझा लेने की बात कही।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : दुनिया