![] पटना — बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को चुनाव आयोग से करारा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने झारखंड में जेडीयू के सिंबल को प्रतिबंधित कर दिया है यानि झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू अब अपने सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ पायेगी।|जानकारी के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की शिकायत पर भारतीय चुनाव आयोग ने जेडीयू का झारखंड में सिंबल फ्रीज कर दिया है। जेएमएम ने भारतीय चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि जेडीयू और जेएमएम का चुनाव चिह्न एक ही तरह का है जिससे जनता में भ्रम पैदा होगा।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश