![] रायपुर — छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को कल 23 अगस्त को उनके जन्मदिवस पर राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद , उपराष्ट्रपति श्री एम. वैंकेया नायडू सहित पंजाब के राज्यपाल और केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ के प्रशासक श्री व्ही.पी. सिंह बदनोर ने बधाई और शुभकामनायें दी हैं। राष्ट्रपति श्री कोविंद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुये आशा जतायी है कि वे लगातार अनेक वर्षों तक समर्पण के साथ देश की सेवा में संलग्न रहेंगे। उपराष्ट्रपति श्री वैंकेया नायडू और पंजाब के राज्यपाल श्री बदनोर सहित अनेक राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री के लिये मंगल कामनायें की हैं।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़ देश