रायपुर– छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 16 जिलों भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में आने वाले 04 घंटे में भारी वर्षा की संभावना होने वाली है। सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, कवर्धा, बेमेतरा, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी जिले में गरज चमक के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की अति संभावना जतायी गयी है।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़