रायपुर — राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर एडिश्नल एसपी और डीएसपी के तबादले किये हैं। राजधानी रायपुर, बिलासपुर सहित करीब 100 पुलिस अफसरों के तबादले किये गये हैं। अभिषेक महेश्वरी को सीएसपी उरला बनाया गया है वहीं नासिर सिद्दीकी को एसडीओपी कोटा बनाया गया है। पंकज चंद्रा को जाँजगीर एडिश्नल एसपी से एडिश्नल एसपी रायपुर क्राईम बनाया गया है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट