![] बाड़मेर — राजस्थान के बाड़मेर जिले में आज वायुसेना का एक ट्रक 100 फिट नीचे खाई में गिर गया। उसमें सवार 06 लोगों में तीन जवानों की मौके पर ही जान चली गई जबकि तीन जवान बुरी तरह से घायल हो गये जिनका इलाज चौहटन के राजकीय अस्पताल में चल रहा है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिले के चौहटन कस्बे में स्थित हिलटॉप से एयरफोर्स का ट्रक नीचे उतर रहा था। सड़क खराब होने के कारण ट्रक असंतुलित होकर 100 फिट नीचे गहरी खाई में गिर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व वायुसेना के आधिकारी घटनास्थल पर पहुँचकर बचाव कार्य में जुट गये। तीन जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया बाकी के तीन जवान बुरी तरह से घायल हो गये जिन्हें राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की वजह वहां की क्षतिग्रस्त सड़क को बताया जा रहा है। हादसे के बाद बाड़मेर प्रभारी सचिव वीणा प्रधान, पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा व जिला कटेक्टर हिमांशु गुप्ता घायल जवानों का हाल जानने अस्पताल पहुँचे और डॉक्टरों के बेहतर इलाज की बात कही।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : देश