प्रेस कांफ्रेंस कर निकले चिदंबरम , सीबीआई पकड़ने में रही नाकाम

नई दिल्ली — पी चिदंबरम 27 घंटा के बाद एकाएक कांग्रेस के दफ्तर पहुँचे।जहाँ उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं जीने और आज़ादी के अधिकारों में से आज़ादी का अधिकार चुन लूँगा। उन्होंने कहा पिछले 48 घंटों में जो हुआ है उससे देश में गलत संदेश गया है। उन्होंने कहा मैं INX घोटाले में आरोपी नहीं हूं, मेरे परिवार का कोई भी सदस्य इस मामले में अभी तक आरोपी नहीं है। मुझे और मेरे बेटे को फँसाया गया है। मुझे लोकतंत्र में भरोसा है और मेरे बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है। चिदंबरम को गिरफ्तार करने सीबीआई कांग्रेस दफ्तर पहुँची लेकिन चिदंबरम दफ्तर से निकल गये और सीबीआई उन्हें पकड़ने में असफल रही । पी चिदंबरम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुलाम नबी आजाद , कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी उपस्थित थे।

नई दिल्ली — लगभग 27 घंटे बाद पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम कांग्रेस मुख्यालय पहुँचे। जहाँ पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आईएनएक्स मीडिया केस में निर्दोष होने की बात कही। चिदंबरम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ही रहे थे कि उन्हें गिरफ्तार करने सीबीआई टीम जब तक कांग्रेस मुख्यालय पहुँची तब तक पी चिदंबरम कांग्रेस मुख्यालय से निकलकर जोर बाग स्थित अपने घर पहुँच गये। पी चिदंबरम को गिरफ्तार करने सीबीआई टीम भी उनके घर पहुँची और उसके पीछे ईडी की टीम भी चिदंबरम के आवास पर पहुँच गयी। इस बीच सीबीआई दिल्ली पुलिस से मदद माँगी। सीबीआई की टीम दीवार फाँदकर पी चिदंबरम के घर में घुसी लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। पी चिदंबरम के घर पर काफी हंगामा मचा हुआ था। लेकिन अंत में सीबीआई टीम चिदंबरम को गिरफ्तार करने में सफल हो गई। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये नजर आये।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : देश