![] बिलासपुर — काफी विरोध के बावजूद आखिर राज्य सरकार ने बिलासपुर नगर निगम सीमा में वृद्धि करते हुये 18 गाँव शामिल करने की आज अधिसूचना जारी कर दी है। इन सभी गाँवों को शामिल करके राज्य सरकार ने बिलासपुरवासियों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। कुछ जानकारों के अनुसार अब बिलासपुर का नाम भी महानगर में शामिल हो सकता है। इसके साथ ही जो गाँव विकास के मामले में पिछड़े हुये थे उनका भी अब तेजी से विकास होगा।

नगर निगम सीमा में शामिल होने वाले गांव —

नगर पालिका तिफरा , नगर पंचायतसिरगिट्टी , नगर पंचायत सकरी , ग्रामपंचायत मंगला , ग्राम पंचायत उसलापुर ,ग्राम पंचायत अमेरी , ग्राम पंचायत घुरू ,ग्राम पंचायत परसदा, ग्राम पंचायत दोमुहानी,ग्राम पंचायत देवरीखुर्द , ग्राम पंचायतमोपका, ग्राम पंचायत चिल्हाटी , ग्रामपंचायत लिंगियाडीह , ग्राम पंचायत बिजौर ,ग्राम पंचायत बहतराई

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News छत्तीसगढ़