![] नई दिल्ली — पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम की तलाश में सीबीआई की टीम कल शाम से तीन बार उनके घर जा चुकी है। मंगलवार देर रात पूर्व वित्तमंत्री के घर पहुंचे सीबीआई अधिकारियों ने उनके घर के बाहर नोटिस चिपकाते हुये उन्हें दो घंटे के अंदर पेश होने को कहा था। हालांकि इसे लेकर चिदंबरम के वकील ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को यह बताने के लिये कहा कि किस कानून के तहत उन्होंने मेरे मुवक्किल को INX मीडिया मामले में दो घंटे के भीतर उनके सामने पेश होने के लिये कहा है। एजेंसी द्वारा चिदंबरम के घर पर जाने और नोटिस लगाने के बाद सीबीआई को लिखे पत्र में चिदंबरम के वकील अर्शदीप सिंह खुराना सीबीआई पर सवाल करते हुये कहा, ‘मैं पूछना चाहता हूं कि दो घंटे के भीतर हाजिर होने वाला आपका नोटिस कानून के किस प्रावधान के तहत है, जिसे मेरे मुवक्किल को जारी किया गया है.’।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : देश