![] गांधी जयंती पर दो दिवसीय विधानसभा का विशेष सत्र बुलायेगी सरकार
रायपुर — महात्मा गांधी जी के 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 02 और 03 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार दो दिवसीय विधानसभा का विशेष सत्र बुला रही है। सरकार द्वारा बुलाये जा रहे विधानसभा के विशेष सत्र की जानकारी देते हुये संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि 02 और 03 अक्टूबर को गांधी जी के 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सरकार दो दिवसीय विधानसभा का विशेष सत्र बुला रही है। विशेष सत्र में गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर भी चर्चा होगी। साथ ही गांधीवादी चिन्तकों का उद्बोधन भी होगा उसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के लिये आज बैठक की जा रही है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़