लखनऊ — उत्तरप्रदेश में कैबिनेट विस्तार से पहले कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों के कारण योगी आदित्यनाथ सरकार में वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने अपनी इस्तीफा सौंपा है। इसके पहले भी उत्तरप्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्रदेव सिंह ने भी इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कुछ मंत्रियों की छुट्टी तय थी उनकी जगह नये चेहरों का मौका दिया जायेगा।
योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कल होगा
योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार कल होगा। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल 11 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार किया जायेगा और नये मंत्री राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। संभावना जतायी जा रही है कि करीब 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं साथ ही कुछ मौजूदा मंत्री इस्तीफा भी दे सकते हैं। शपथ लेने वाले नये मंत्रियों की लिस्ट पर मुहर लगायी जा चुकी है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : उत्तर प्रदेश देश