रायपुर — जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव विकास समिति के तत्वाधान में दही हांडी लूट प्रतियोगिता के 11 वर्ष के आयोजन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गौ रक्षा के क्षेत्र में नरवा , गरवा , घुरवा , बारी योजना को क्रियान्वित करने के लिये गौ रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

प्रतियोगिता के अवसर पर उद्घाटन सत्र के मुख्यअतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव करेंगे। इसके अलावा महापौर प्रमोद दुबे, विधायक विकास उपाध्याय, विधायक राम कुमार यादव, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह होंगे तथा अध्यक्षता विधायक बृजमोहन अग्रवाल करेंगे।

गो सेवा संगठन ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गौरत्न सम्मान दिये जाने पर गो सेवा संगठन छत्तीसगढ़ के सम्मान प्रभारी खगेश्वर चौबे ने अग्रिम बधाई एवं शुभकामनायें दिया है।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़