![] रायपुर — मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में कल 21 अगस्त बुधवार को जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया जायेगा। जनचौपाल में मुख्यमंत्री लोगों से जनसमस्याओं, सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के फीड बैक से अवगत होंगे और आमजनों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। जन चौपाल का आयोजन कल सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़