![] भोपाल — बैंकिंग फर्जीवाड़े केस में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सीबीआई ने शनिवार को मामला पंजीबद्ध किया था।
रतुल पुरी अगस्ता वेस्टलैंड मामले में जांच के घेरे में हैं। प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि रतुल पुरी की स्वामित्व वाली कंपनी से जुड़े खातों का उपयोग रिश्वत की रकम लेने के लिये किया गया।अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील 3,600 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है। रविवार को एक दूसरे मामले में एमपी के सीएम कमलनाथ के भांजे और मोजर बेयर के तत्कालीन कार्यकारी निदेशक रतुल पुरी के खिलाफ सीबीआई केस दर्ज किया था. ये मामला सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 354.51 करोड़ रुपये की चपत लगाने से जुड़ा है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश