![] रायपुर — कुछ समय पूर्व कई संगठनों के द्वारा जन्माष्टमी पर शराबबंदी की मांग की गयी थी। इस मांग को गंभीरता से लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी सहमति देते हुये 24 अगस्त को प्रदेश भर में शराब बंदी की घोषणा कर दी है। अब जन्माष्टमी पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। संत महासभा एवं यादव समाज के लोगों ने सीएम के इस कदम का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया है।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News छत्तीसगढ़