![] रायपुर — जाति मामले में राज्य सरकार की तरफ से बनायी गयी छानबीन समिति के सामने आज अजीत जोगी ने अपना पक्ष रखते हुये पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। जानकारी के मुताबिक कमेटी ने अजीत का पक्ष सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है। जोगी ने बताया कि हमने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की है जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी बनाया है। इससे पहले अजीत जोगी ने जाति मामले में सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुये कहा कि अगली सुनवाई तक फैसला टालने की जोगी ने छानबीन समिति से की मांग का है।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़