धुले — महाराष्ट्र के धुले जिले में शहादा — औरंगाबाद रोड पर दोंडाईचा गाँव के पास बीती रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बस औरंगाबाद की ओर जा रही थी तभी रविवार रात बस और कंटेनर की भिड़ंत में जहाँ 11 लोगों की मौत हो गयी है वहीं इस हादसे में 20 लोग जख्मी भी हो गये हैं। इनमें से 08 घायलों की हालत बेहद गंभीर बतायी जा रही है। इस बस में 45 यात्री सवार थे। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उनकी ईलाज चल रही है।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़