रायपुर — पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा के भाई हरमिंदर सिंह होरा (पप्पू होरा ) ने राजधानी के यूनियन क्लब की पार्किंग में कार में बैठकर अपने लाईसेंसी बंदूक से खुद की कनपटी में गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गयी। पप्पू होरा राजधानी के बड़े होटल सेलिब्रेशन के मालिक थे। इसके अलावा वे होरा ग्रुप, होरा ट्रांसपोर्ट सहित कई अन्य बिजनेज भी संभालते थे। वे लंबे समय से बीमार थे। आत्महत्या की वजह का पता नही चल सका है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़