![] नई दिल्ली — गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और डीजीपी (DGP) के साथ 26 अगस्त को बैठक करेंगे। इस बैठक में देश की सबसे बड़ी आंतरिक समस्या नक्सल समस्या (Naxal Problem) पर चर्चा होगी। चर्चा में गंभीर हो चुके नक्सल समस्या को जड़ से खत्म करने को लेकर कोई ठोस कदम उठाने पर निर्णय लिया जा सकता है।

गौरतलब है कि दिल्ली में 26 अगस्त को गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने अहम बैठक बुलायी है। इस बैठक की अध्यक्षता खुद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ही करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) समेत नक्सल प्रभावित सभी राज्यों के सीएम और डीजीपी (DGP) शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक केन्द्र सरकार का अब पूरा ध्यान नक्सल (Naxal) प्रभावित राज्यों पर है. छत्तीसगढ़ समेत 11 राज्यों में नक्सल समस्या को खत्म करने की रणनीति इस बैठक में बनायी जायेगी।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : देश