![] नई दिल्ली — तहलका के पूर्व एडिटर इन चीफ तरुण तेजपाल को बड़ा झटका देते हुये सुप्रीम कोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया। अब तेजपाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा चलेगा साथ ही गोवा की निचली अदालत में सुनवायी पर लगी रोक को भी सुप्रीम कोर्ट हटा दियाहै। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को कहा कि 06 महीने में ट्रॉयल पूरा करे।

गौरतलब है कि तेजपाल पर महिला सहकर्मी से रेप और यौन उत्पीड़न का आरोप है। 2017 में गोवा की निचली अदालत ने तेजपाल पर रेप और यौन उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं के तहत आरोप तय किये थे जिसे तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट में चुनोती दी थी।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News देश