![] श्रीनगर — जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद हालात अब धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं औऱ स्थानीय प्रशासन लोगों को राहत देने की कोशिशों में जुटा है। इसी कड़ी में आज से घाटी में बच्चों के स्कूल खोल दिये गये। जम्मू-कश्मीर में 14 दिन बाद आज करीब 200 स्कूल कॉलेजों सहित सरकारी दफ्तर खोल दिया गया है। इसके अलावा पिछले दो हफ्तों से जारी कर्फ्यू में ढील दी गयी है। इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन को भी चालू कर दिया गया है। टेलीकॉम कनेक्टिविटी भी धीरे-धीरे शुरू कर दी जायेगी। हालांकि कश्मीर घाटी के कई इलाकों में छिटपुट झड़प की खबरें सामने आयी थीं। प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि घाटी में स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी गंभीर हिंसा की खबर नहीं थी।

कश्मीर के प्रमुख सचिव रोहित कंसल के मुताबिक अफसर सभी प्रतिबंधित इलाकों में स्थिति पर नजर रखे हैं। जहां कहीं भी जरूरत पड़ रही है वहां प्रतिबंधों में छूट दी जा रही है। कंसल के मुताबिक, अस्पताल, मेडिकल फैसिलिटीज, राष्ट्रीय हाईवे और एयरपोर्ट अभी भी सामान्य स्थिति में काम कर रहे हैं।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : देश