नई दिल्ली– छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया तीनों नेताओं ने सोनिया गांधी के आवास पहुँचकर मुलाकात की। मुलाकात के बाद पीएल पुनिया ने कहा कि सोनिया गांधी से शिष्टाचार मुलाकात हुई है। हमने छत्तीसगढ़ में सरकार के कामकाज को लेकर सोनिया गांधी को विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि नई टीम का गठन जल्द किया जायेगा। विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा की गयी। इसके साथ ही पीएल पुनिया ने कहा कि राजीव गांधी जयंती समारोह के आयोजन को लेकर भी सोनिया गांधी से चर्चा की गयी।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News छत्तीसगढ़