![] जगदलपुर — कल शाम छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री कवासी लखमा सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी के बीच जगदलपुर के सर्किट हाउस में एक युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामला पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक सोनू पांडेय सर्किट हाऊस में सहायक के रूप में कार्यरत था जबकि उनके पिता रमेश पांडेय भी वहीं खानसामा के पद पर कार्यरत है। कल शाम प्रदेश के उद्योगमंत्री कवासी लखमा और बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी सर्किट हाउस में ही मौजूद थे तभी सर्किट हाऊस के बगल में शासकीय आवास में उन्होंने फाँसी लगा ली जिसके बाद पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर मृतक के शव को ढिमरापाल मेडिकल कालेज भेजकर विवेचना शुरू कर दी है। सरकार के बड़े नेताओं की मौजूदगी में इस प्रकार का घटना घटित होना गंभीरता का विषय बना हुआ है।
अरिवंद तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़