जशपुर नगर — छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित शासकीय बालक उ.मा.वि. कुनकुरी में व्याख्याता भौतिकी के पद पर कार्यरत नीतु पाठक का नाम मंगल ग्रह पर नासा के द्वारा भेजने के लिये चयन किया गया है और उन्हें इस हेतु टिकिट भी प्रदान किया गया है कुनकुरी निवासी नागेश्वर पाठक की पुत्री नीतु पाठक प्रारंभ से ही आंतरिक्ष विज्ञान में विषेष रूची रखती है। उनका चयन पहले भी इसरो के द्वारा अयोजित रिमोट सेन्सिग के कार्यक्रम हेतु किया गया था जिसे उन्होंने सफलता पूर्वक एन.आई.टी. रायपुर 2017 में पास किया है । उनके इस सफलता पर पूरे परिवार एवं मित्रगणों ने बधाई दी है । उनके चयन होने से गाँव , जिला एवं राज्य का नाम रौशन हुआ है ।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News छत्तीसगढ़