![] दन्तेवाड़ा — जिले के गीदम में स्थित 50 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल में आज सुबह शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी । अचानक आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों की टीम सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। अस्पताल में लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है। समाचार लिखे जाने तक इस आगजनी से किसी जनहानि की सूचना नही मिली है।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़