![] नई दिल्ली — पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की हालत बेहद नाजुक है। आज रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनको देखने एम्स जायेंगे। गौरतलब है कि अरुण जेटली को 09 अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था जहाँ उनका ईलाज चल रहा है। कल से उनको वेंटिलेटर से हटाकर ECMO पर रखा गया है ।ईलाज के साथ ही साथ उनके लिये दुवाओं का दौर भी जारी है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश