![] थिम्पू ( भूटान ) — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की राजधानी थिम्फू पहुँच गये हैं। भूटान की राजधानी थिम्पू में पीएम मोदी को गार्ड आफ आनर देकर शानदार स्वागत किया गया।

भूटान में मोदी के स्वागत में भूटान की सड़कों पर लोगों का हुजूम भी उमड़ पड़ा। पारो से थिम्पू जाने वाली रोड पर सैकड़ों लोग भारत और भूटान के झंडे लेकर खड़े रहे।लोगों ने पीएम मोदी का अभिवादन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान पहुँचकर भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात भी की। भारतीय समुदाय के सैकड़ों लोग पीएम मोदी का स्वागत करने पहुँचे थे उन सबके हाथों में तिरंगा नजर आया। प्रधानमंत्री अपने भूटान दौरे पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इस दौरे में भारत और भूटान के बीच आपसी संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा।

पीएम मोदी ने भी एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, “थोड़ी देर पहले भूटान पहुँचा हूँ , महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत हुई । एयरपोर्ट पर जिस तरह से मेरा स्वागत किया गया उसके लिये मैं भूटान के प्रधानमंत्री का बहुत ही आभारी हूँ।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News दुनिया