![] गरियाबंद — प्रदेश के लोक निर्माण ,गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री तथा गरियाबंद जिला के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू आज गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे। वे यहां पर जीवनदीप समिति, जिला खनिज न्यास और जिला प्रमुख अधिकारियों की बैठक लेंगे। वहीं इंडोर स्टेडीमय गरियाबंद में आयोजित कृषक ऋण माफी त्यौहार कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू आज प्रातः 09 बजे कार द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर 10ः30 बजे सर्किट हाउस गरियाबंद पहुँचेगे , जहाँ प्रातः 11:00 बजे तक आम जनता से भेंट करेंगे। तत्पश्चात प्रातः 11:00 बजे से 11ः45 बजे तक जिला अस्पताल गरियाबंद का निरीक्षण व जीवनदीप समिति की बैठक लेंगे। वे दोपहर 12:00 बजे से अपरान्ह 02:00 बजे तक संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद में जिला प्रमुख अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक और जिला खनिज न्यास की बैठक लेंगे। अपरान्ह 02:00 बजे से 02ः30 बजे तक का समय आरक्षित है। गृहमंत्री श्री साहू अपरान्ह 02ः30 बजे इंडोर स्टेडियम गरियाबंद में आयोजित कृषक ऋण माफी त्यौहार कार्यक्रम तथा लोकार्पण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। श्री साहू अपरान्ह 04 बजे कार द्वारा गरियाबंद से रायपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News छत्तीसगढ़