नई दिल्ली — जम्मू और कश्मीर में आज शनिवार से फोन सेवायें शुरू हो चुकी हैं। वहीं जम्मू में टू जी स्पीड के साथ इंटरनेट सेवा भी शुरू हो गयी है। जम्मू-कश्मीर में पाँच अगस्त से टेलीफोन सेवा बंद कर दी गयी थी। धारा 370 हटाने के बाद सरकार ने फोन और इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी थी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य प्रशासन ने प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों को सोमवार 19 अगस्त से खोलने के निर्देश भी दिये हैं।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश