नई दिल्ली — दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भीषण आग लग गयी है जो अब पाँचवी मंजिल तक पहुँच चुकी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 35 गाड़ियाँ मौजूद हैं उसके बाद इमरजेंसी वॉर्ड को बंद कर दिया गया है । आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है और समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश