![] रायपुर — मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस का दिन देश को आजाद कराने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने का दिन है। देश के लिए त्याग और बालिदान देने वाले सेनानियों से हमें प्रेरणा लेकर उनके सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना होगा।
इसकी दूसरी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनायें देते हुये कहा है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और सम्मान का त्यौहार है। इस दिन बहनें भाई के कुशल क्षेम की मंगल कामना करते हुये रक्षा सूत्र बाँधती हैं और भाई बहनों की सदा रक्षा करने का वचन देते हैं।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट