![] बिलासपुर — लोक निर्माण , गृह , जेल , धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन तथा प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू 14 अगस्त एवं 15 अगस्त को दो दिवसीय प्रवास पर रहेगे। वे अब कुछ ही देर में बिलासपुर पहुँचने वाले हैं यहाँ छत्तीसगढ भवन में तक आम जनता से भेट मुलाकात करेंगे और बिलासा ताल में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लेगे। इसके बाद दोपहर एक बजे लखीराम सभागृह में कृषक ऋण माफी तिहार में सम्मिलित होगे। सायं 04.00 बजे बिलासपुर से रतनपुर प्रस्थान करेगे और माँ महामाया के दर्शन कर पुनः 06.00 बजे उनका बिलासपुर आगमन होगा वे रात्रि विश्राम छत्तीसगढ भवन बिलासपुर में करेगे। वे कल 15 अगस्त को सुबह 09.00 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होगे। झण्डारोहण सम्बोधन पश्चात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित रहेगे। उसके बाद प्रातः 11.30 बजे दुर्ग के लिये प्रस्थान करेगे। उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी विधायक , प्रदेश प्राधिकारी , जिला शहर एवं ब्लाॅक के पदाधिकारी पार्षद , ग्रामीण क्षेत्र से आये कांग्र्रेस के निर्वाचित जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेगे।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News छत्तीसगढ़