रायपुर — राज्य शासन द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग के समसंख्यक परिपत्र 27 जून 2019 द्वारा जारी की गयी स्थानान्तरण नीति वर्ष 2019 की कंडिका 2.1 एवं 5.6 में आँशिक संशोधन किया गया है l जिसमें राज्य स्तर पर स्थानान्तरण की अवधि 15 जुलाई से 14 अगस्त थी l जिसे बढ़ाकर 15 जुलाई से 23 अगस्त कर दिया गया है l वहीं स्थानान्तरण के क्रियान्वयन की स्थिति वेबसाइट पर अपलोड करने की तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर 07 सितंबर कर दी गयी है ।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़