नई दिल्ली – भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को कल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वीर चक्र से सम्मानित किया जायेगा। गौरतलब है कि अभिनंदन ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के F-16 विमान को मार गिराया था। बालाकोट हवाई हमले के बाद 27 फरवरी 2019 को भारत तथा पाकिस्तान के बीच हुये हवाई संघर्ष के दौरान फाईट कंट्रोलर की भूमिका निभाने के लिये भारतीय वायुसेना (IAF) के स्क्वाड्रन लीडर मिन्टी अग्रवाल को युद्ध सेवा मेडल प्रदान किया जायेगा।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News देश