![] नई दिल्ली –प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों की तरफ से स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व आज 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस मनाया जायेगा। आज के दिन देश भर में लगने वाली शाखाओं में जहां संघ के कार्यकर्ता अखंड भारत का संकल्प लेंगे वहीं विभिन्न इकाईयों की तरफ से आयोजित किये गये कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं को बुलाकर अखंड भारत के सपने को साकार करने पर चर्चा भी की जायेगी। जम्मू -कश्मीर में धारा 370 और 35-ए के हटने के बाद भाजपा इस दिन को उत्साहपूर्वक मनाने जा रही है। भारतीय गणराज्य में जम्मू-कश्मीर के पूर्ण विलय के संबंध में जनमानस को इस बारे में स्पष्ट तौर पर विषय की जानकारी देने के अलावा अन्य वैचारिक कार्यक्रम इस दौरान होंगे।आज अखंड भारत दिवस मनाकर पार्टी अपने सभी सांसदों का शाल-श्रीफल भेंटकर जम्मू-कश्मीर संबंधी दोनों विधेयक पारित करने में महती भूमिका के लिये अभिनंदन भी करेगी।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News