![] रायपुर — खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में कल 14 अगस्त बुधवार को स्वतंत्रता दौड़ का आयौोजन किया गया है। यह दौड़ सुबह 07 बजे शंकर नगर के शहीद भगत सिंह चौक से शुरू होगी जो खजाना चौक से होकर पुन: शहीद भगत सिंह चौक पर समाप्त होगी। देशभक्ति के जज्बा के साथ इस दौड़ में विद्यार्थी , खिलाड़ी , एनएसएस, एनसीसी, स्काउट के कैडेट के अलावा खेल संघों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। स्वतंत्रता दौड़ को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गयी हैं। सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सभी से कल प्रातः 7.00 बजे शहीद भगत सिंह चौक शंकर नगर चौक में उपस्थित होकर स्वतंत्रता दौड़ में शामिल होने की अपील की है।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News छत्तीसगढ़