![] रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में कल बुधवार 14 अगस्त को जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री के घर के दरवाजे कल सुबह से ही आगंतुकों के लिये खुले रहेंगे। जनचौपाल में मुख्यमंत्री जनसमस्याओं, सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के फीड बैक से अवगत होंगे और आमजनों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। जन चौपाल का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़