![] नई दिल्ली — जम्मू-कश्मीर में धारा 144 हटाने की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई इंकार करते हुये कहा कि सरकार पर विश्वास करना होगा यह मामला बेहद संवेदनशील है इसमें सरकार को वक्त मिलना चाहिये। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल से पूछा कि ये कब तक चलेगा ? इस पर अटॉर्नी जनरल ने कहा कि हम मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने पर काम कर रहे हैं।जैसी ही स्थिति सामान्य होगी वैसे ही सभी व्यवस्थायें भी सामान्य हो जायेंगी। हम कोशिश कर रहे हैं कि लोगों को कम से कम असुविधा हो। सुप्रीम कोर्ट ने दो हफ्ते बाद इस मामले की सुनवाई करने की बात कही है ।
Categorized in : देश