![] रायपुर — राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन एवं स्टाम्प मंत्री जयसिंह अग्रवाल आज दोपहर 12 बजे से राजीव भवन में बैठेंगे। इस दौरान मंत्री जयसिंह अग्रवाल विभाग से संबधित समस्याओं का निराकरण करने हेतु कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता से आवेदन प्राप्त कर विभाग से संबधित शिकायत एवं सुझाव पर कार्यवाही, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित मीडिया से चर्चा करेंगे।

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी भी आज ही 12 बजे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष उसेंडी प्रदेश भर से आये कार्यकर्ताओं से हर मंगलवार को प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मुलाकात करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़