नईदिल्ली — कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की बैठक में आज तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुये सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। आज सुबह ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नये अध्यक्ष को चुनने के लिये कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। CWC की बैठक को क्षेत्रवार पाँच ग्रुप में बांटकर किया गया। सीडब्ल्यू की बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुये गुलाम नबी आजाद ने बताया कि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।शनिवार को सीडब्ल्यूसी की बैठक में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News देश