रायपुर– स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिये जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। इस साल EOW एसपी आईके एलेसेला समेत 14 अधिकारियों और जवानों को पुलिस वीरता पदक के लिये चुना गया है। इसमें तीन शहीदों का भी नाम शामिल हैजिनमें कोण्डागांव जिले में पदस्थ उपरनिरीक्षक पुष्पराज नागवंशी, कोरबा जिले के आदित्यशरण प्रताप सिंह और मूलचंद कँवर है। विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक रिटायर्ड DIG एसएस शोरी को दिया जायेगा। इसके साथ ही सराहनीय सेवा के लिये दिये जाने वाला भारतीय पुलिस पदक रेलवे में पदस्थ IPS अधिकारी मिलना कुर्रे और मनोज खिलाड़ी समेत 10 अन्य लोगों को दिया जा रहा है। सराहनीय सुधार सेवा पदक के लिये अंबिकापुर जेल में पदस्थ मुख्य प्रहरी फ्लोरा लकड़ा सहित तीन लोगों को दिया जा रहा है। दो लोगों को यूनियन होम मिनिस्टर अवार्ड के लिये चुना गया है इसके अलावा और भी कई पुरस्कार दिये जायेंगे।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़