![] नई दिल्ली — समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को उत्तरप्रदेश से 26 अगस्त को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीद्वार बनाया गया है। गौरतलब है कि नीरज के सपा और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी। उत्तरप्रदेश विधानसभा में भाजपा के शानदार बहुमत के कारण उनकी जीत पक्की मानी जा रही है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट