भोपाल — प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता बाबूलाल गौर की तबीयत कल शाम एक बार फिर से खराब हो गयी है । उनको फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत के चलते भोपाल के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाबूलाल गौर को फेफड़ों में इन्फेक्शन की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाबूलाल गौर को फिलहाल वेंटिलेटर पर रखा गया है जहाँ 48 घंटे तक बाबूलाल गौर ऑब्जर्वेशन पर रहेंगे।डाक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी हुई है। वे 27 जुलाई को ही गुडग़ांव के मेंदाता अस्पताल से ईलाज कराकर लौटे थे।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश