![] नई दिल्ली — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम चार बजे देश को संबोधित करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोदी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और पुनर्गठन बिल पर सरकार का पक्ष रख सकते हैं। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को लेकर वे कुछ बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं। पहले प्रधानमंत्री मोदी को देश को 07 अगस्त को संबोधित करना था लेकिन पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के बाद इसे स्थगित करना पड़ा। मोदी का राष्ट्र के नाम पर संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम उनके औपचारिक संबोधन में कुछ ही दिन शेष बचे हैं।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : देश