अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली — पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को अब उनके घर से भाजपा के मुख्यालय ले जाया जा रहा है। उनके समर्थक रास्ते भर सुषमा स्वराज अमर रहो के नारा लगा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले से ही वहाँ पर मौजूद हैं। दोपहर तीन बजे तक उनका पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय में रहेगा उसके बाद उसे अंतिम संस्कार के लिये लोधी रोड स्थित शवदाह गृह ले जाया जायेगा।
Categorized in : All News