![] नई दिल्ली — पूर्व विदेश मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेत्री 67 वर्षीया सुषमा स्वराज का देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। अभी उनके निवास स्थल में अंतिम दर्शन के लिये उनका पार्थिव शरीर रखा गया है जहाँ तमाम नेताओं का उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगा हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुषमा स्वराज के घर पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने यहां सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौल से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। इस दौरान सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन कर प्रधानमंत्री भावुक भी हो गये।
दिल्ली में दो दिन का राजकीय शोक घोषित
सुषमा स्वराज के निधन पर दिल्ली सरकार ने दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उन्हें सामाजिक कल्याण, श्रम और रोजगार जैसे आठ मंत्रालय मिले थे। बीते चार दशकों में वे 11 चुनाव लड़ीं थीं जिसमें तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़कर विजय हासिल की इसके साथ ही वे सातबार सांसद भी रह चुकी थीं।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश