![] नई दिल्ली — पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के निधन के साथ ही दिल्ली ने पिछले एक साल के अंतराल में अपने तीन पूर्व मुख्यमंत्री खो दिये हैं। गौरतलब है कि सुषमा स्वराज अक्टूबर से दिसंबर 1998 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं। देर रात हृदय गति रूक जाने से उनका निधन हो गया। वहीं दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का इस साल जुलाई में हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। इसके पहले वर्ष 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे मदनलाल खुराना का निधन पिछले साल अक्टूबर में हो गया था। इस तरह दिल्ली ने एक साल के अंतराल में अपने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को खो दिया।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश