![] जम्मू — जम्मूकश्मीर पुनर्गठन बिल राज्यसभा में पास होते ही कश्मीर में राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री पीडीपी नेत्री महबूबा मुफ्ती एवं नेशनल कांफ्रेंस के नेता पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को पुलिस ने कल से नजरबंद कर रखा था लेकिन अब उन्हें आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है। राज्य से अनुच्छेद 370 को हटाये जाने के प्रस्ताव के बाद केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश