जम्मू — भारत सरकार ने आज एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुये जम्मू – कश्मीर में धारा 370 व 35 (अ) के हटाये जाने की अनुशंसा करने पर नगरवासियों में खुशी का माहौल देखा गया। नगर के प्रतीक्षा बस स्टैंड में लोगों द्वारा पटाखे फोड़कर व आतिशबाजी कर एवं मिठाई बाँटकर खुशियाँ मनायी गयी। लोगो मे जश्न का माहौल देखा गया। नगरवासियों ने बस स्टैंड में लगातार कई घंटों तक आतिशबाजी की। इस दौरान नगर के कई लोग मौजूद रहे और जम्मू – कश्मीर से धारा 370 व 35(अ) के हटने की खुशियां मनायी।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : देश