नई दिल्ली — जम्मू-कश्मीर पर विगत कई दिनों से जारी अनिश्चितता और अटकलों को विराम लगाते हुये मोदी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला किया है । जिसके अनुसार मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का एलान किया है। मोदी सरकार की कैबिनेट के फैसले की जानकारी गृह मंत्री अमित शाह ने आज राज्यसभा में दी है।मोदी सरकार के इस फैसले का मतलब हुआ कि अनुच्छेद 370 के तहत जम्म-कश्मीर को लेकर विशेषाधिकार मिले थे वे अब खत्म हो जायेंगे और जम्मू-कश्मीर भी भारत के अन्य राज्यों की तरह एक सामान्य राज्य होगा।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश